डीसीपी अमित कौशिक: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की अपराध के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई

डीसीपी अमित कौशिक
Picture of Tipu Sultan

Tipu Sultan

टिपू सुल्तान, एक प्रतिष्ठित न्यूज़ एडिटर, जिनके पास क्राइम जर्नलिज्म में 12 वर्षों का अनुभव है।

डीसीपी अमित कौशिक की अगुवाई में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने साइबर ठगी, आतंकवाद, हथियार तस्करी, नशा तस्करी और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। 2024-25 की प्रमुख कार्रवाइयों और रणनीतियों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

नई दिल्ली, 30 अगस्त 2025 – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) अमित कौशिक के कुशल नेतृत्व में संगठित अपराध, अवैध हथियार तस्करी, नशा तस्करी, साइबर ठगी, आतंकवाद और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ जोरदार कार्रवाइयाँ की हैं। “स्पेशल सेल डायरी” सीरीज़ की इस पहली कड़ी में डीसीपी अमित कौशिक की रणनीतिक दृष्टि और साहसिक प्रयासों को उजागर किया गया है,

डीसीपी अमित कौशिक के नेतृत्व में प्रमुख कार्रवाइयाँ

1. साइबर ठगी और नकली मुद्रा रैकेट पर प्रहार

डीसीपी अमित कौशिक की अगुवाई में स्पेशल सेल की IFSO इकाई ने साइबर अपराध और नकली मुद्रा रैकेट को ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

• 25 जून 2025: गाजियाबाद में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ। ऋषभ गुप्ता (25) और कपिल त्यागी (35) को गिरफ्तार किया गया, जो जाली वेबसाइटों और UPI QR कोड के जरिए हजारों लोगों से ठगी कर रहे थे। बरामदगी: 5 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 9 डेबिट कार्ड, 1 बैंक पासबुक और कई QR कोड।

• उसी दिन: दिल्ली के कीर्ति नगर में AVS हॉलिडे के नाम से चल रहे अंतरराष्ट्रीय उड़ान रिफंड घोटाले का भंडाफोड़ हुआ। अक्षय शर्मा (40) को गिरफ्तार किया गया, जो जाली दस्तावेजों के जरिए विदेशी नागरिकों को ठग रहा था। बरामदगी: 36 लैपटॉप, 6 मोबाइल, 4 हार्ड ड्राइव और जाली दस्तावेज।

• 7 जुलाई 2025: अमरोहा, उत्तर प्रदेश में नकली मुद्रा छापने की इकाई ध्वस्त की गई। अदनान (22) और दानिश (22) से 44,500 रुपये की नकली नोट बरामद हुए। बरामदगी: रंगीन प्रिंटर, कागज, कटर और हरी टेप।

• 7 जून 2025: नौशाद आलम (22) को दिल्ली में 4 लाख रुपये की नकली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया, जो भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए तस्करी करता था।

डीसीपी कौशिक की तकनीकी निगरानी और डिजिटल फोरेंसिक ने इन रैकेट्स को उजागर करने में अहम भूमिका निभाई।

IPS Usha Rangnani: दिल्ली पुलिस की ‘सिंघम’ अधिकारी की जांबाज़ी और प्रेरक कहानी

2. आतंकवादी मॉड्यूल का खात्मा

डीसीपी अमित कौशिक के नेतृत्व में स्पेशल सेल ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की।

डीसीपी अमित कौशिक

• 23 और 26 जुलाई 2025: पंजाब के बटाला में अप्रैल 2025 को पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले के दो आतंकी, आकाशदीप सिंह (22) और करनबीर (22), गिरफ्तार किए गए। डीसीपी कौशिक की मानव खुफिया और तकनीकी विश्लेषण की रणनीति ने इनके विदेशी हैंडलरों से सोशल मीडिया संपर्क का खुलासा किया, जिससे दिल्ली की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

3. अवैध हथियार तस्करी पर नकेल

डीसीपी कौशिक की अगुवाई में स्पेशल सेल ने कई अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोहों को ध्वस्त किया।

• 22 नवंबर 2024: गोकलपुरी, दिल्ली में पेट्रोल पंप पर फायरिंग के दो शूटर, अभिषेक कुमार और विक्रांत, गिरफ्तार। बरामदगी: 2 पिस्तौल, 22 कारतूस और 1 चोरी की मोटरसाइकिल। डीसीपी कौशिक की रणनीति ने इस ऑपरेशन को सफल बनाया।

• 2 नवंबर 2024: उत्तर प्रदेश के सरफराज और शैलेंद्र को मध्य प्रदेश के खरगोन से हथियार तस्करी करते पकड़ा गया। बरामदगी: 10 पिस्तौल।

• 26 जून 2024: हनुमानगढ़, राजस्थान से एक तस्कर गिरफ्तार, जो मध्य प्रदेश से हथियार लाकर दिल्ली में बेचता था। बरामदगी: 10 पिस्तौल।

• 2 मार्च 2025: नाभा जेल से संचालित हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़। अनिकेत उर्फ गोलू, सौरव और आनंद गिरफ्तार। बरामदगी: 5 पिस्तौल और 1 मोबाइल।

4. नशा तस्करी के खिलाफ कड़ा प्रहार

डीसीपी कौशिक ने नशा तस्करी के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन चलाए।

डीसीपी अमित कौशिक

• 6 जुलाई 2024: रामअवतार जाट सहित चार तस्करों से 6.776 किलो हेरोइन और 10.598 किलो अफीम (मूल्य: 50 करोड़ रुपये) बरामद।

• 28 मई 2024: गजरौला, उत्तर प्रदेश में अवैध अल्प्राजोलम फैक्ट्री का भंडाफोड़। संजय कुमार शर्मा और राजवीर गिरफ्तार। बरामदगी: 1570 किलो कच्चा माल।

• 26 मार्च 2024: मणिपुर से 15 किलो हेरोइन जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार।

• 7 मई 2024: 4.720 किलो अल्प्राजोलम (मूल्य: 1 करोड़ रुपये) बरामद, तीन तस्कर पकड़े गए।

•  20 फरवरी 2025: मणिपुर से 10 किलो हेरोइन (मूल्य: 50 करोड़ रुपये) जब्त।

•  27 अप्रैल 2025: प्रतापगढ़ से 841 ग्राम एम्फेटामाइन और अमृतसर से 45.6 किलो अफीम बरामद।

5. गैंगस्टरों और शूटरों पर शिकंजा

डीसीपी कौशिक के मार्गदर्शन में कई कुख्यात गैंगस्टर और शूटर पकड़े गए।

25 अक्टूबर 2024: हिमांशु भाऊ गैंग की अन्नू धनखड़ को राजौरी गार्डन हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया।

• 5 अप्रैल 2024: रोहित गोदारा, हाशिम बाबा और काला जठेरी गैंग का शूटर अभिनव वर्मा गिरफ्तार। बरामदगी: 3 पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर, 12 कारतूस।

• 25 अप्रैल 2024: हाशिम बाबा गैंग का अरीब उर्फ आसिफ, जो 50 लाख की उगाही की योजना बना रहा था, पकड़ा गया।

• 11 जून 2024: हिमांशु भाऊ-नवीन बाली गैंग का साहिल जैन गिरफ्तार।

• 12 नवंबर 2024: कपिल सांगवान गैंग का शिवम उर्फ भोला पकड़ा गया।

• 15 अप्रैल 2024: त्रिलोकपुरी डकैती गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार। बरामदगी: 3 पिस्तौल, 7 कारतूस।

• 23 मार्च 2024: मथुरा में मुठभेड़ के बाद ललित कुमार गिरफ्तार, जो 19 आपराधिक मामलों में वांछित था।

• 28 मई 2024: तीन वांछित अपराधी राहुल चौधरी, जोनी और प्रदीप गिरफ्तार।

• 16 फरवरी 2025: मनोज मोरखेरी-विकास लागरपुरिया गैंग का धीरपाल गिरफ्तार।

• 31 जनवरी 2025: पासोंदा गैंग के अरशद और रियासत गिरफ्तार।

• 24 अगस्त 2025: नीरीज फरीदपुरिया-हिमांशु भाऊ गैंग के गौरव सिंह और आदित्य तिवारी गिरफ्तार।

• 23-24 मई 2025: जितेंद्र गोगी गैंग का शार्पशूटर विकास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।

Leave a Comment